उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल- यहाँ तेंदुए को आदमखोर घोषित नहीं करने से विधायक डीएफओ पर भड़के, शनिवार को खेत में महिला को बनाया था अपना निवाला

नैनीताल न्यूज़- यहाँ भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत पिनरों के तोक डोब गांव में शनिवार को तेंदुए के हमले से घर से कुछ दूरी पर चारा काट रही पुष्पा देवी की मौत हो गई थी। रविवार तक तेंदुए को आदमखोर घोषित नहीं किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने विधायक राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व में डीएफओ चंद्रशेखर जोशी का घेराव कर वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ सरकारी भूमि से हटाया अतिक्रमण, तीन अवैध दुकानें ध्वस्त; अभियान जारी रहने की चेतावनी

विधायक ने चीफ कन्जवेटर को फोन कर तेंदुए को आदमखोर घोषित कर मारने के आदेश जारी नहीं किए जाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने डीएफओ से ग्रामीणों को गुमराह करने का आरोप लगाया। कैड़ा ने डीएफओ से जब तक तेंदुए को मारने के आदेश जारी नहीं होंगे। तब तक महिला का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी स्कूल अवकाश आदेश वायरल करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज होगी, डीएम ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

उन्होंने वन मंत्री सुबोध उनियाल को फोन कर तेंदुए को मारने के आदेश जारी करने की मांग की है। क्षेत्र में दो महिलाओं की मौत से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ पत्नी से अवैध संबंध के शक में फैक्ट्री कर्मचारी ने दोस्त की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार