उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल- यहाँ सेल्फी लेने के दौरान झील में डूबती हुई महिला को नैनीताल पुलिस ने बचाया

रात्रि समय नैनीताल पुलिस ने कर्तव्यनिष्ठा और मानवता का अद्भुत उदाहरण, महिला को झील में डूबने से बचाया

 

मल्लीताल क्षेत्र के बोट स्टैंड के पास 06 अप्रैल 2025 को रात के 11:15 बजे एक घटना घटित हुई। जिसमे प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) निवासी एक महिला जब सेल्फी लेने के दौरान रैलिंग से पैर फिसलने के कारण झील में गिर गई। तो पास में तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्परता और साहस का परिचय दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बीच हाईवे पर मस्ती में झूमते हुए चल रहा था लड़का, सामने से आई कार ने उड़ा दिया, दिल दहला देगा वीडियो

 

पिकेट ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल मनोज कुमार और आईआरबी कांस्टेबल मनोहर सिंह के साथ ही चीता मोबाइल की टीम ने तत्काल स्थिति का मूल्यांकन किया और स्थानीय नाविकों की मदद से महिला को झील से बाहर निकाला। इस प्रयास से महिला को बचा लिया गया और उसे तुरंत बीडी पांडे चिकित्सालय भेजा गया, जहां उसका उपचार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- अब हर शिक्षक की लगेगी बायोमेट्रिक हाजिरी, शिक्षा मंत्री

 

इस घटना में स्थानीय पुलिसकर्मियों और नाविकों ने मानवता और कर्तव्य के प्रति अपनी निष्ठा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। इस कठिन समय में उनकी तत्परता और साहस ने एक कीमती जीवन को बचा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- गढ़वाल रेंज में 600 से ज्यादा पुलिसकर्मियों के तबादले, बड़ी संख्या में पहाड़ पर दी तैनाती