उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड SIR में 95 हजार मतदाताओं पर गिरी गाज, नाम हटाने की तैयारी; 3 अक्टूबर को आएगी अंतिम सूची

देहरादून न्यूज- उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के बीच मतदाता सूची को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अभियान के तहत अब तक करीब 1.73 लाख मतदाताओं के नाम हटाने के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 95 हजार से अधिक मतदाताओं को सुनवाई प्रक्रिया में अयोग्य चिह्नित किया गया है। ऐसे मतदाताओं के नाम अंतिम मतदाता सूची से हटाए जाने की तैयारी है।

 

 

निर्वाचन आयोग के अनुसार, अयोग्य चिह्नित किए गए मतदाताओं में वे लोग शामिल हैं, जिन्होंने सुनवाई के दौरान अपेक्षित दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए या फिर स्वयं अथवा अपने किसी स्वजन के माध्यम से निर्धारित सुनवाई में उपस्थित नहीं हुए। हालांकि, अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने से पहले दावे और आपत्तियों की प्रक्रिया पूरी की जानी है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता निवासी की याचिका पर उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला, बिजली विभाग को 30 हजार रुपये भुगतान के आदेश

 

 

उत्तराखंड में इस समय SIR के तहत मतदाता सूची के दावे और आपत्तियों पर सुनवाई चल रही है। आयोग ने अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तारीख भी संशोधित की है। अब 3 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी, जबकि दावे और आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया 28 सितंबर तक चलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल - यहाँ हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरा मैक्स वाहन, चालक समेत छह की मौत, सात घायल

 

 

दरअसल, SIR अभियान के दौरान मौजूदा मतदाताओं के नामों पर आपत्ति जताते हुए उन्हें मतदाता सूची से हटाने के लिए आवेदन किए गए हैं। इन आवेदनों की सुनवाई के बाद बड़ी संख्या में मतदाताओं को फिलहाल अयोग्य चिह्नित किया गया है। आयोग की ओर से SIR से संबंधित जानकारी और मतदाता सूची से जुड़े संसाधन आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराए गए हैं।

 

 

यह मामला कांग्रेस नेता और कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल के उस बयान के बाद भी चर्चा में आया, जिसमें उन्होंने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AERO) के नाम से नाम हटाने संबंधी आवेदनों को लेकर सवाल उठाए थे। इसके बाद निर्वाचन आयोग की ओर से इस पूरी प्रक्रिया से संबंधित आंकड़े और स्थिति स्पष्ट की गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(दु:खद) यहां दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक की मौत, 4 घायल।

 

 

अब सभी की नजरें 3 अक्टूबर को प्रकाशित होने वाली अंतिम मतदाता सूची पर टिकी हैं। अंतिम सूची में कितने नाम हटाए जाते हैं और कितने दावों-आपत्तियों का निस्तारण होता है, इसका स्पष्ट आंकड़ा अंतिम प्रकाशन के बाद सामने आएगा।