उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल- यहाँ सेल्फी लेने के दौरान झील में डूबती हुई महिला को नैनीताल पुलिस ने बचाया

रात्रि समय नैनीताल पुलिस ने कर्तव्यनिष्ठा और मानवता का अद्भुत उदाहरण, महिला को झील में डूबने से बचाया

 

मल्लीताल क्षेत्र के बोट स्टैंड के पास 06 अप्रैल 2025 को रात के 11:15 बजे एक घटना घटित हुई। जिसमे प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) निवासी एक महिला जब सेल्फी लेने के दौरान रैलिंग से पैर फिसलने के कारण झील में गिर गई। तो पास में तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्परता और साहस का परिचय दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहां कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किये बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन, प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की करी कामना।

 

पिकेट ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल मनोज कुमार और आईआरबी कांस्टेबल मनोहर सिंह के साथ ही चीता मोबाइल की टीम ने तत्काल स्थिति का मूल्यांकन किया और स्थानीय नाविकों की मदद से महिला को झील से बाहर निकाला। इस प्रयास से महिला को बचा लिया गया और उसे तुरंत बीडी पांडे चिकित्सालय भेजा गया, जहां उसका उपचार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ अजब पुलिस की गजब कहानी, ड्यूटी छोड़ जुआ खेलते मिले इंजार्ज समेत पूरी चौकी के पुलिसकर्मी, SSP ने की ये बड़ी कार्यवाही

 

इस घटना में स्थानीय पुलिसकर्मियों और नाविकों ने मानवता और कर्तव्य के प्रति अपनी निष्ठा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। इस कठिन समय में उनकी तत्परता और साहस ने एक कीमती जीवन को बचा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री मोदी की पिथौरागढ़ रैली को ऐतिहासिक बनाने में जताया जनता का आभार