उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

नैनीताल- यहाँ चलती कार बनी आग का गोला, देखते ही देखते कार पूरी जलकर हुई राख

ज्योलीकोट न्यूज़- नैनीताल घूमने जा रहे कमलुवागांजा निवासी लवप्रीत सिंह की कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि कारसवार दोनों लोग वाहन से पहले की उतरने के कारण बाल-बाल बच गए। हादसे में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। जब तक अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंचती तब तक पूरी कार आग की भेंट चढ़ चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  जीजीआईसी दौलिया की छात्राओं ने पंतनगर विश्वविद्यालय में किया शैक्षिक भ्रमण

लवप्रीत सिंह शनिवार को अपने मित्र पारस नयाल के साथ नैनीताल जा रहे थे। तभी नैनागांव के पास चलती कार से धुंआ उठने लगा। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे कार से धुंआ उठते देख लवप्रीत ने वाहन को अचानक सड़क किनारे खड़ा किया। इस दौरान दोनों वाहन से उतरकर सड़क किनारे खड़े हो गए। वे कुछ समझ पाते कि इससे पहले अचानक कार से आग की लपटें उठने लगी और देखते देखते कार आग का गोला बन गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की जल संस्थान के अधिकारियों के साथ बैठक, दिए ये निर्देश, पढ़े पूरी खबर।

वही सूचना मिलने पर पुलिस कर्मी दिनेश कार्की और मलकीत मौके पर पहुंचे। कार में आग लगने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। अन्य वाहन चालकों ने अपनी कार में रखे अग्निसुरक्षा उपकरणों से आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग नहीं बुझी।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- आज इन राशि वालों को रहना होगा सावधान, जानें अन्य राशिवालों का हाल, पढ़े आज का राशिफल

वही नैनीताल से पहुंचे अग्निशमन दल ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण इंजन में तकनीकी गड़बड़ी माना जा रहा है।