उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल- यहाँ कमरे में अंगीठी जलाकर सोए दो भाई, दम घुटने से एक की मौत

रामगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत झुतिया के गांव सुनका में कमरे में अंगीठी जलाकर सोए दो भाइयों में से एक की दम घुटने से मौत हो गई। बेहोश मिले दूसरे भाई की हालत में इलाज के बाद सुधार बताया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में धूमधाम से मनाया गया विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट का जन्मदिन

रामपुर (यूपी) के बिलासपुर तहसील क्षेत्र के गांव ज्वालापुर निवासी जमील अहमद के दो बेटे जहीर अहमद उम्र 33 वर्ष और रफीक अहमद उम्र 35 वर्ष पांच दिन पहले कारपेंटरी का काम करने सुनका गांव आए थे। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात ठंड बढ़ने पर वे दोनों कमरे में अंगीठी में आग जलाकर सो गए।सुबह दोनों के नहीं जागने पर साथी उठाने पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ घर पहुंचते ही मोबाइल पर आया मैसेज, पीड़ित पहुंचा कोतवाली, जांच में जुटी पुलिस, जाने पूरा मामला।

 

वही पुलिस के अनुसार, बंद कमरा न खोले जाने पर साथियों ने ग्राम प्रधान सुरेश मेर और ग्रामीणों को जानकारी दी। दरवाजा तोड़ने पर जहीर अहमद को अंदर मृत अवस्था में पाया गया। वहीं बेसुध मिले रफीक को मल्ला रामगढ़ सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से बाद में उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल - यहाँ मर्डर की सूचना पर दौड़ी नैनीताल पुलिस, होमस्टे के कमरे का नजारा देखकर रह गई दंग, चादर पर था कुछ ऐसा...