मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक बिष्ट ने की महालक्ष्मी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना

लालकुआं न्यूज़- केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को बेरीपड़ाव स्थित अष्टदश भुजा महालक्ष्मी मंदिर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने माता महालक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती कर देश, प्रदेश और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं को प्रसाद भी वितरित किया गया।
इस मौके पर विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा, गरीब कल्याण और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है तथा भारत आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष विजय रोहित दुमका, पान सिंह मेवाड़ी, अरुण जोशी, नवीन पपोला, वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश खुल्बे, जिला मंत्री रुक्मणी देवी, पार्षद रुक्मणी बिष्ट, मंडल उपाध्यक्ष अशोक पड़लिनी, सरिता, मंडल मंत्री विनोद भट्ट, सुरेंद्र मालवाल, डी.के. दुमका, बच्ची सिंह रावत, विनय पाठक, विजय जोशी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विमल कांडपाल, करण कपिल, मानस तिवारी, मनीष बोरा, कमलेश संभल, चंद्रशेखर पंत, भुवन पवार तथा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कंचन भट्ट सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्र, प्रदेश एवं क्षेत्र की खुशहाली, समृद्धि और जनकल्याण की मंगलकामना के साथ किया गया।








