उत्तराखण्डकुमाऊं,

बिंदुखत्ता के ग्रामीण को खोजने जंगल में भटक रही है पीएसी की दो प्लाटून, पंतनगर पुलिस व एसओजी की टीम भी छान रही जंगल की खाक, ग्रामीण का सुराग नही

  • बिंदुखत्ता के ग्रामीण को खोजने जंगल में भटक रही है पीएसी की दो प्लाटून, पंतनगर पुलिस व एसओजी की टीम भी छान रही जंगल की खाक, ग्रामीण का सुराग नही

लालकुआं न्यूज़– बिंदुखत्ता के तिवारी नगर से चार दिन पूर्व लापता ग्रामीण की ढूंढखोज के लिए पीएसी कीे दो प्लाटून के साथ ही पंतनगर कोतवाली पुलिस व दर्जनों ग्रामीणों ने दिन भर जंगल की खाक छानी। इसके अलावा एसओजी की टीम सीसीटीबी फूटेज खंगीलने में लगी है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण का पता नही चल सका है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- देर रात SSP ने निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों के तबादले किए, देखें पूरी सूची

 

 

बिंदुखत्ता के तिवारी नगर निवासी नरेन्द्र सिंह खाती पुत्र प्रयाग सिंह खाती उम्र 42 वर्ष गत 28 नवंबर को अपनी स्कूटी संख्या यूके04एक्स3387 से टाटा मोटर्स कम्पनी मे ड्यूटी में गया था। लेकिन वह तब से घर नहीं पहुंचा है। परिजनों द्वारा पंतनगर कोतवाली में ग्रामीण की गुमसुदगी दर्ज कराई है। उसी दिन से ग्रामीण व कोतवाली पुलिस ग्रामीण की ढूंढखोज कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ फर्जी आधार कार्ड व खतौनी लगाकर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर अभियुक्त को जमानत दिलाने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

 

 

सोमवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी पंतनगर भुपेंद्र धोनी के नेतृत्व में रुद्रपुर पीएसी को दो प्लाटून के साथ कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों के साथ हाईवे से सटे टांडा व रुद्रपुर रेंज के जंगलों में सर्च अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (दुखद) यहाँ अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकराई, युवक की मौत, पत्नी व बच्चे घायल।

 

 

 

लेकिन ग्रामीण का पता नही चल सका है। इसके अलावा रुद्रपुर एसओजी टीम ने दिन भी क्षेत्र के सीसीटीबी फुटेज को खंगाला। पुलिस क्षेत्राधिकारी भुपेंद्र सिंह धोनी ने बताया कि लापता ग्रामीण की खोजबीन के लिए कोतवाली पुलिस के साथ ही पीएसी व एसओजी की टीम को लगाया गया है।