उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड सरकार की प्लेट लगी कार में ‘पिस्टल’ लहराई, दून पुलिस ने 3 युवकों को किया गिरफ्तार, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल

देहरादून में उत्तराखंड सरकार की प्लेट लगी कार में पिस्टल लहराकर लोगों में डर का महौल बनाते हुए वीडियो बनाने वालों के खिलाफ सख्त ऐक्शन हुआ है। देहरादून पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

आरोपियों की ओर से पिस्टल बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है। देहरादून में टैक्सी पर उत्तराखंड सरकार की प्लेट लगाकर नकली पिस्टल लहराते हुए वीडियो बनाने के आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का कहर: 4 ओर 5 मई को कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश-ओलावृष्टि और 50 किमी रफ्तार से चलेंगी हवाएं

 

 

 

आरोपियों से टॉयगन बरामद हुई है। पुलिस ऐक्ट में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पटेलनगर कोतवाली से रिहा कर दिया गया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि हाल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- ये तीन तहसीलदार बने SDM, श्री राज्यपाल ने दी सहर्ष स्वीकृति

 

 

जिसमें टैक्सी कार चलाते हुए कुछ युवक पिस्टल जैसी वस्तु को लहराते हुए चल रहे थे। टैक्सी पर पंजीकरण नंबर के ऊपर उत्तराखंड सरकार लिखा था। मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने पटेलनगर कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

 

पंजीकरण नंबर के आधार पर टैक्सी चालक का पता लगाया गया। इस दौरान पता लगा कि वीडियो बनाते वक्त टैक्सी में मोहम्मद असलम, बिलाल हुसैन निवासी हरभजवाला और दानिश निवासी मेहूंवाला माफी सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ दीपावली की रात कार में लगी आग, चार युवक बाल-बाल बचे — समय रहते पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड

 

 

आरोपियों को आईएसबीटी के पास से गिरफ्तार कर टैक्सी सीज की गई। पुलिस के मुताबिक, टैक्सी सिंचाई विभाग में अनुबंध पर चल रही है। इस बाबत सिंचाई विभाग को भी रिपोर्ट भेज दी गई है।