उत्तराखण्डकुमाऊं,

पूरन सिंह बिष्ट बने क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष

हल्द्वानी न्यूज़- श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा (भारत) के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर देवेंद्र सिंह राणा ने पूरन सिंह बिष्ट को उत्तराखण्ड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

 

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हल्द्वानी के लामाचौड निवासी पूरन सिंह बिष्ट को उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष का नियुक्ति पत्र सौपकर कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वे इस जिम्मेदारी को बखूबी से निभाएंगे, और यथाशक्ति क्षत्रिय समाज के उत्थान, संवर्धन हेतु कार्य करेंगे और दो माह के भीतर प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ युवक लोगों को बता रहा था कैसे पार करना है नाला, पर खुद बह गया नाले में, 200 मीटर दूर मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

 

बता दे की नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पूर्व में उत्तराखंड वन निगम कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश वन निगम कर्मचारी संगठन के प्रदेश महामंत्री भी रह चुके हैं, क्षत्रिय महासभा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वह उसे पूरी तनदेही से निभाएंगे। इधर उनकी नियुक्ति पर कई लोगों ने उन्हें बधाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- यहाँ बिन्दुखत्ता चौकी पुलिस द्वारा क्षेत्र में ताबड़तोड़ दबिश देकर अवैध कच्ची शराब बेचने जा रहे तीन शराब तस्करों को किया गिरफ्तार