उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ जंगल की आग बुझाने गए युवक की हुई मौत

अल्मोड़ा न्यूज़– सोमेश्वर क्षेत्र से एक अत्यंत दर्दनाक हादसे की खबर आई है। यहां अन्य ग्रामीणों के साथ जंगल में लगी आग को बुझाने गया युवक आग में घिर गया। स्वयं को बचाने का उसने भरकस प्रयास किया, लेकिन आग के चक्रव्यूह से बाहर नहीं निकल पाया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उसका शव लगभग 70 प्रतिशत बुरी तरह जली हालत में मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड निकाय चुनाव- आरक्षण व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 14 पालिकाओं और 23 पंचायतों में OBC वार्ड की सीटें खत्म

 

जानकारी अनुसार सोमेश्वर के खाईकट्टा में जंगल की आग में जलने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक गत बृहस्पतिवार शाम खाईकट्टा के पास जंगल में आग लग गई। गांव के ही लोग देर रात तक आग बुझाने में जुटे रहे। इसी बीच गांव का युवक महेंद्र सिंह उम्र 40 वर्ष आग की चपेट में आ गया। बुरी तरह जलने से उसकी मौत हो गई। उसका आधा शरीर जलकर खाक हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  जरूरी सूचना: लालकुआं में ट्रैक मरम्मत के चलते समपार संख्या-50 स्पेशल (गोला रोड फाटक) 6 अक्टूबर की रात रहेगा बंद, वैकल्पिक मार्ग का करें उपयोग

 

सूचना के बाद दूसरे दिन वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अधजले शव को कब्जे में लिया। रेंजर मनोज लोहनी ने कहा कि नाप भूमि पर आग लगी थी। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं बीते दिनों सोमेश्वर क्षेत्र में लीसा दोहन में लगे दो महिला, दो पुरुष सहित चार श्रमिकों की जंगल की आग की चपेट में आने से मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ जाम में फंसी रही मरीज की गाड़ी, इलाज के दौरान हुई मौत