उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

रामनगर – यहाँ पैसों के लालच में एक ही प्लॉट को तीन लोगों को बेचा, पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर, पुलिस ने की ये कार्यवाही।

रामनगर न्यूज़- यहाँ पीरुमदारा में एक ही प्लांट को तीन लोगों को बेच दिया गया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही दूसरी ओर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाह की थी।

यह भी पढ़ें 👉  वन विभाग और पुलिस ने ट्रक से 152 टिन अवैध लीसा पकड़ा

वही कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि धामपुर बिजनौर निवासी मंगतराम पुत्र विशम्बर दत्त ने कोतवाली में तहरीर दी। उसने बताया कि आरोपी जय प्रकाश डंडरियाल पुत्र ईश्वरीदत्त डंडरियाल निवासी घटबगड़ सल्ट अल्मोड़ा ने पीरुमदारा में उसके साले आनंद प्रकाश पुत्र दयाराम को खसरा नं0 8 में 1200 वर्ग फीट की जमीन बेची। बाद में उसी जमीन को सीमा बिष्ट पत्नी नीरज बिष्ट निवासी कुंवर भवन लखनपुर रामनगर को और बाद में उसी जमीन को रेनू पुत्री त्रिलोक सिंह रावत को बेच दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सख्त ट्रैफिक नियम: साल में 5 बार चालान पर लाइसेंस होगा रद्द, डिफॉल्टर वाहनों की होगी जब्ती

वही पता चलने पर आरोपी से संपर्क किया तो वह टालमटोली करने लगा। कोतवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी पर पहले ही गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की है। जल्द आरोपी को पकड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) राज्य में पहली ही बारिश ने डाल दिया टेंशन में, अभी 30 तक का है ऑरेंज अलर्ट।