उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,जॉब अलर्ट,

उत्तराखंड में नर्सिंग ऑफिसर के 196 पदों पर भर्ती, 12 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (यूकेएमएसएसबी) ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में नर्सिंग अधिकारी (महिला एवं पुरुष) के 196 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। बोर्ड की ओर से सोमवार को भर्ती संबंधी विज्ञप्ति जारी कर पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

 

 

बोर्ड के अनुसार नर्सिंग में डिप्लोमा और डिग्रीधारक अभ्यर्थी इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन कर सकेंगे। चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के तहत लेवल-7 का वेतनमान मिलेगा। इसके अंतर्गत अभ्यर्थियों को 44,900 रुपये से लेकर 1.42 लाख रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ हुआ बड़ा हादसा: अनियंत्रित ट्रक कार पर पलटा, धधक उठे वाहन—बाल-बाल बचे सवार

 

 

12 जून से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 जून 2026 से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी दो जुलाई 2026 की शाम पांच बजे तक आवेदन पत्र भरने के साथ निर्धारित शुल्क जमा कर सकेंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में व्यापारी दंपत्ति की संदिग्ध मौत से कोहराम, पूरे क्षेत्र में मातम

 

 

त्रुटि सुधार का भी मिलेगा मौका

यूकेएमएसएसबी ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आवेदन पत्र में संशोधन की व्यवस्था भी की है। यदि आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि रह जाती है तो अभ्यर्थी चार जुलाई से सात जुलाई 2026 तक अपने आवेदन में सुधार कर सकेंगे।

 

 

रिक्तियों में हो सकता है बदलाव

चयन बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि नर्सिंग अधिकारी के पदों की संख्या प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुसार बढ़ाई या घटाई जा सकती है। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  यूपीएससी में 348 रैंक हासिल करने वाले हिमांशी सामंत और कक्षा 12वीं में 92.60% अंक प्राप्त करने वाले नेहा प्रजापति को सम्मानित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

 

 

इस भर्ती के माध्यम से राज्य के स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग स्टाफ की कमी को दूर करने के साथ ही योग्य युवाओं को सरकारी सेवा में अवसर प्रदान किया जाएगा।