उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड- देहरादून समेत सात जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज (बृहस्पतिवार) भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत हरिद्वार, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले में बिजली चमकने के साथ भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी – यहाँ प्रशासन द्वारा किए जा रहे सड़क चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों ने विरोध किया तेज, प्रशासन पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

 

केंद्र की ओर से 12 और 13 सितंबर के लिए विशेष प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया, प्रदेश के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में भी दो दिन भारी से भारी बारिश होने के आसार हैं। हालांकि 14 सितंबर को बारिश हल्की हो जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ ओवर स्पीड व खतरनाक तरीके से वाहन चलाना व अभद्रता करना युवकों को पड़ा भारी, पुलिस ने वाहन सीज कर की ये कार्यवाही

 

 

मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 12 एवं 13 सितंबर को जनपद देहरादून में भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जनपद के कई क्षेत्रों में भारी वर्षा के दौरान संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन की संभावना बढ़ जाती है। किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जिले में कक्षा 01 से 12 तक संचालित सभी शैक्षणिक संस्थान, आंगनबाडी केंद्रों में बृहस्पतिवार को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। चमोली, चंपावत और बागेश्वर में भी कक्षा 01 से 12 तक स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- (बड़ी खबर) राज्य में शीतकालीन अवकाश हुआ घोषित, इस दिन से स्कूलों में होगी छुट्टी