उत्तराखण्डकुमाऊं,

जिले में भारी बारिश का रेड अलर्ट: 4 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

हल्द्वानी/नैनीताल न्यूज़– उत्तराखंड के नैनीताल जिले में बीते 24 घंटे से लगातार मूसलाधार बारिश के चलते जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर सड़कों के अवरुद्ध होने की खबरें हैं और जनसुरक्षा को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है।

 

 

इसी क्रम में भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा 4 अगस्त 2025 (सोमवार) को जिले में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए सोमवार को नैनीताल जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रतिभा स्कूल की उर्वशी मेहरा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रदेश की मेरिट लिस्ट में पाया 21 वां स्थान

 

 

इस संबंध में जिलाधिकारी वंदना ने जानकारी देते हुए बताया कि संभावित आपदा जोखिमों जैसे भूस्खलन, सड़क बंद होने, जलभराव एवं तेज नदी-नालों के बहाव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) एवं सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर; ट्रैकिंग पर रोक, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

 

 

जिलाधिकारी ने संबंधित शैक्षणिक और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे आवश्यकतानुसार अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहें और किसी भी आपदा की स्थिति में समन्वय बनाए रखें। आपात स्थिति में सहायता के लिए लोग आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 05942-231178, 231179 अथवा टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- नई आवास नीति लागू, दुर्बल के साथ अब मध्यम वर्ग को भी मिलेगा अपना आशियाना, ये हैं नए प्रावधान

 

 

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से यात्रा से बचें और मौसम संबंधित सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।