उत्तराखण्डकुमाऊं,

गोरापड़ाव में बंदूक के दम पर लाखों की डकैती, 10-12 हथियारबंद बदमाशों ने कार्यालय को बनाया निशाना

हल्द्वानी न्यूज़- गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार रात को हथियारबंद बदमाशों ने एक कार्यालय में धावा बोलकर लाखों रुपये की नकदी और कीमती सामान लूट लिया। वारदात में करीब 10 से 12 हथियारबंद बदमाशों के शामिल होने की प्रारंभिक जानकारी सामने आई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

 

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हथियारों से लैस बदमाश कार्यालय में घुसे और वहां मौजूद लोगों को बंदूक के बल पर धमकाकर अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद बदमाश कार्यालय से करीब 8 लाख रुपये की नकदी, सोने की दो चेन और करीब 12 मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड - भर्ती की तैयारी कर रही युवाओं के लिए अच्छी खबर, यहाँ विभिन्न विभागों व संस्थानों में रिक्त पदों पर आई बंपर भर्ती

 

 

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। घटना हल्द्वानी कोतवाली की मंडी चौकी क्षेत्र में हुई है। पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए कई टीमें गठित कर सक्रिय कर दी हैं। जिले की सीमाओं और बॉर्डर क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस ने अवैध तमंचे व कारतूस संग एक युवक को किया गिरफ्तार

 

 

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। फुटेज के जरिए बदमाशों की पहचान करने के साथ ही उनके फरार होने के रास्ते का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

 

वहीं, जिस कार्यालय में लूट की वारदात हुई है, वहां किसी अन्य गतिविधि के संचालित होने की बात भी सामने आ रही है। पुलिस इस पहलू को भी जांच के दायरे में लेकर पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अप्रैल में बढ़ेंगे दूध के दाम, बोर्ड बैठक में होगा फैसला आँचल दुग्ध संघ की गोष्ठी में अध्यक्ष मुकेश बोरा का आश्वासन

 

 

फिलहाल पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही वारदात में शामिल बदमाशों की तलाश में जुटी है। पुलिस की जांच के बाद ही लूट की घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और कार्यालय में संचालित गतिविधियों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।