उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी में चंदन तस्कर गिरफ्तार, SSP नैनीताल के निर्देश पर पुलिस ने चोरी की कीमती चंदन लकड़ी की बरामद

हल्द्वानी न्यूज़- SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के कड़े निर्देशों पर नैनीताल पुलिस ने चंदन चोरी के एक मामले का त्वरित खुलासा करते हुए शातिर चंदन तस्कर को गिरफ्तार किया है। कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को चोरी की गई कीमती चंदन की लकड़ी और मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया।

 

जानकारी के अनुसार, दिनांक 20 जनवरी 2026 को वादी श्री उमेश चन्द्र डालाकोटी पुत्र स्व. जगदीश चन्द्र डालाकोटी, निवासी डालाकोटी कंपाउंड, रामपुर रोड हल्द्वानी ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी थी कि उनके कंपाउंड से अज्ञात चोर द्वारा चंदन का पेड़ काटकर उसका कीमती हिस्सा चोरी कर लिया गया है।

 

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं- यहाँ सार्वजनिक स्थान में जुआ खेल रहे 5 युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा एफआईआर संख्या 24/26 धारा 305A बीएनएस के अंतर्गत पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक गौरव जोशी को सौंपी गई।

 

मामले को गंभीरता से लेते हुए SSP नैनीताल ने तत्काल पुलिस टीम गठित कर शीघ्र अनावरण के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक नगर मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अलर्ट जारी कर बैरियरों पर सघन चेकिंग शुरू की।

 

चेकिंग के दौरान टांडा बैरियर पर पुलिस टीम ने अभियुक्त को नीले रंग की यामाहा R-15 मोटरसाइकिल (UK04 AQ 7350) और चोरी की गई चंदन की लकड़ी के छह टुकड़ों के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान इन्द्रजीत राय पुत्र परमत राय, निवासी गांधीनगर वार्ड नंबर-01, थाना दिनेशपुर, जिला ऊधम सिंह नगर, उम्र 31 वर्ष के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस ने सीसीटीवी डीवीआर कब्जे में लेकर शुरू की जांच

 

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह पूर्व में गदरपुर और दिनेशपुर थानों से चोरी एवं अवैध हथियार के मामलों में जेल जा चुका है। जेल में उसकी मुलाकात कमल उर्फ कोमल ढाली निवासी सूरज फार्म, ओझा, बिलासपुर (रामपुर) से हुई थी, जो चंदन तस्करी के मामलों में जेल गया था। दोनों ने मिलकर चंदन चोरी की योजना बनाई और रात के समय हल्द्वानी पहुंचकर रामपुर रोड स्थित एक कॉलोनी में मंदिर के पीछे चंदन का पेड़ काटा। लोगों के बाहर निकलने की आशंका से बचने के लिए आरोपियों ने सीसीटीवी कैमरों की तार भी काट दी थी। लकड़ी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर बेचने की योजना थी, लेकिन पुलिस की तत्परता से उनके मंसूबों पर पानी फिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (बड़ी खबर) हल्द्वानी में हुए तरुण हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, हत्याकांड के शामिल पति-पत्नी गिरफ्तार

 

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गौरव जोशी, कांस्टेबल संतोष बिष्ट और कांस्टेबल भूपाल सिंह शामिल रहे। नैनीताल पुलिस ने मामले में आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।