उत्तराखण्डकुमाऊं,

निकाय चुनाव- हल्द्वानी नगर निगम के दो प्रत्याशियों पर लगे गंभीर आरोप, रिटर्निंग ऑफिसर ने दी तहरीर; होगी जांच

हल्द्वानी में दो पार्षद प्रत्याशियों के खिलाफ रिटर्निंग ऑफिसर ने शपथ पत्र में तथ्य छुपाने के चलते हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। रिटर्निंग ऑफिसर परितोष वर्मा ने बताया कि पार्षद प्रत्याशी रवि जोशी और पार्षद प्रत्याशी राजेंद्र जीना द्वारा अपने शपथ पत्र में कई मुकदमे या सजा संबंधी अपराधों को छुपाने का मामला सामने आया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड -(दुखद) यहाँ कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

 

 

इसलिए हल्द्वानी कोतवाली में दोनों पार्षद प्रत्याशियों के खिलाफ तहरीर दी गई है जिसमें जांच के बाद मुकदमा दर्ज या अन्य विधि संगत कार्रवाई की जाएगी ।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यूकेपीएससी में इस भर्ती के एडमिट कार्ड किये जारी, पढ़ें कब और कहां होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा