उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- मेडिकल कॉलेज में पर्चा अब चार गुना महंगा होगा

हल्द्वानी न्यूज़– कुमाऊँ में सबसे अधिक उपचार को डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में अब इलाज कराना महंगा हो गया है। राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में एक समान यूजर चार्ज लागू करने के बाद ये स्थिति हो गई है। अब एसटीएच में पर्चा बनाना चार गुना महंगा हो गया है। वहीं प्राइवेट प्राचार्य वार्ड, आईपीडी, एम्बुलेंस का किराया भी बढ़ गया है।

 

गुरुवार देर शाम प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी की अध्यक्षता में हुइ बैठक में नए दरों को दो या तीन दिन में लागू करने की मंजूरी दी गई। डॉ. जोशी ने बताया कि पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी समेत अन्य जांच की दरों को लेकर भी मंथन किया जा रहा है। कुछ जांच 10 से 30 फीसदी तक बढ़ सकती हैं। नई जांच दरों को लागू करने को लेकर अभी होमवर्क किया जा रहा है। शासन से अभी नए दर ज़ो लागू की गई हैं। उसका पत्र नहीं आया है।

यह भी पढ़ें 👉  (काम की खबर) 10 साल से ज्यादा पुराना है अगर आपका आधार कार्ड तो तुरंत कराये अपडेट, यहां मिलेगी पूरी डिटेल

 

 

खुशियों की सवारी

खुशियों की सवारी में निशुल्क सुविधा के बाद जिले में गर्भवतियों की परेशानी बढ़ सकती है। सीएमओ डॉ. हरीश पंत ने बताया कि एसटीएच, महिला अस्पताल में 4, मोटाहल्दू, रामनगर, भीमताल में एक-एक वाहन है।

 

 

महिलाओं की जांच

सीएमओं ने बताया कि 3 फरवरी को जिले के 147 आयुष्मान आरोग्य केन्द्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में गर्भवती महिलाओं की जांच होगी। इसमें जिन महिलाओं में खून की कमी समेत अन्य परेशानी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ लोगो द्वारा लाख समझाने पर भी नही माने युवक, पानी के तेज बहाव में बहे तीन युवक, ऐसे बची उनकी जान, देखिए वीडियो।

 

 

37 एएनएम की तैनाती

जिले में गुरुवार को 37 एएनएम ने तैनाती ले ली है। इनको नैनीताल, हल्द्वानी के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में तैनाती दी गई है। जिले में पांच 108 नए वाहन भी आएंगे।

 

जांच                         अभी तक               अब

पंजीकरण पर्चा                5                       20

यह भी पढ़ें 👉  UKSSSC- उत्तराखंड में समूह-ग के 4,855 पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी

आईपीडी                        5                       50

जनरल वार्ड                     25                     25

प्राइवेट वार्ड डिलक्स          650               1000

प्राइवेट वार्ड सेमी डिलक्स   350               1000

 

 

एंबुलेंस का भाड़ा

एंबुलेंस प्रति किलोमीटर 10 रुपये न्यूनतम 2005 किलोमीटर तक इसके बाद 20 रुपये प्रति किलोमीटर किराया।