उत्तराखण्डकुमाऊं,

गैस एजेंसियों का आकस्मिक निरीक्षण, उपभोक्ता समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

लालकुआं न्यूज़-उत्तराखंड के डिविजनल एलपीजी सेल्स प्रमुख स्वर्ण सिंह ने शुक्रवार को बरेली रोड स्थित आशीर्वाद इंडेन गैस एजेंसी, हल्द्वानी एवं सुरुचि इंडेन गैस सर्विस, लालकुआं का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एजेंसी में मौजूद ग्राहकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रसंघ चुनाव डेट- (एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी )

 

निरीक्षण के दौरान स्वर्ण सिंह ने गैस एजेंसियों से बैकलॉग की स्थिति की जानकारी ली और गैस बुकिंग में आ रही दिक्कतों पर चर्चा की। उन्होंने दोनों एजेंसियों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में वायरल होने के चक्कर में पुलिस से भिड़े दो भाई, फॉलोअर्स बढ़ाने की प्लानिंग पड़ी भारी

 

उन्होंने बताया कि घरेलू गैस की आपूर्ति एजेंसियों की मांग के अनुसार लगातार की जा रही है। साथ ही जानकारी दी कि फिलहाल 14.2 किलोग्राम के नए घरेलू गैस कनेक्शन अस्थायी रूप से बंद हैं। इसके स्थान पर उपभोक्ता 5 किलोग्राम का छोटू सिलेंडर अपनी एजेंसी से प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  BREAKING NEWS- यूपी के बरेली जिले में उत्तराखंड की युवती से रेप, आरोपी गिरफ्तार