उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- होटल के बाथरूम में युवक की संदिग्ध मौत, नग्न हालत में मिला शव; कमरे में फैली थीं उल्टियां

हल्द्वानी न्यूज़– शहर के मुखानी थाना क्षेत्र स्थित होटल नंदी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। युवक का शव होटल के बाथरूम में नग्न अवस्था में पड़ा मिला। कमरे और बाथरूम में चारों तरफ उल्टियां फैली हुई थीं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे को सील कर जांच शुरू कर दी है।

 

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी 30 वर्षीय लाल साहब पटेल शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे होटल नंदी में ठहरा था। बताया जा रहा है कि रात करीब 8:30 बजे होटल के कमरे से युवक के जोर-जोर से चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। आवाजें सुनकर होटल कर्मी कमरे तक पहुंचे और दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ों में फिर बदलेगा मौसम: उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानी क्षेत्रों में बढ़ेगी गर्मी

 

 

अनहोनी की आशंका होने पर होटल स्टाफ ने मास्टर की से कमरे का दरवाजा खोला। अंदर का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए। युवक बाथरूम के फर्श पर निर्वस्त्र हालत में मृत पड़ा था। कमरे और बाथरूम में उल्टियां बिखरी हुई थीं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू होंगे बोर्ड एग्जाम, देखे TIME-TABLE

 

 

घटना की सूचना तत्काल डायल 112 और पुलिस को दी गई। सीओ सिटी अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने होटल के कमरे को सील कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

मृतक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उसके परिजनों को जौनपुर में सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के आने के बाद कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं। वहीं पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक से मिलने कौन आया था और उसकी गतिविधियां क्या थीं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- राष्ट्रीय खेल समापन कार्यक्रम में शामिल हो रहे आगंतुकों और वी0वी0आई0पी0 महानुभावों हेतु ये है पार्किंग व्यवस्था

 

 

फिलहाल पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत की असली वजह साफ हो सकेगी।