Uncategorizedअंतरराष्ट्रीय

कामाख्या एक्सप्रेस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 6-7 बोगियां पटरी से उतरीं, बक्सर में रघुनाथपुर के पास हुआ हादसा

पटना न्यूज़- बिहार के बक्सर में रघुनाथपुर स्टेशन पर एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया है। आनंद विहार से आ रही आनंद विहार कामाख्या नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस (12506) की करीब छह से सात बोगियां पटरी से उतर गई हैं। हादसा उस समय हुआ, जब ट्रेन बक्सर से आरा के लिए बढ़ चुकी थी। हादसे की सूचना मिलने के तुरंत बाद डीआरएम दानापुर से घटनास्थल के लिए निकल चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने वन निगम अध्यक्ष गहतोड़ी के काशीपुर आवास में पहुँच उनके स्वास्थय का हाल जाना।

बक्सर एसडीओ धीरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि दुर्घटनास्थल पर राहत बचाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। प्रशासन द्वारा सभी निजी अस्पतालों से अनुरोध किया गया है कि किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए अपने स्टॉफ और डॉक्टरों को तैयार रखें।

यह भी पढ़ें 👉  ड्रीम11 ने बंद किए सभी रियल-मनी गेमिंग कॉन्टेस्ट, नए कानून के बाद बड़ा फैसला

ट्रेन में यात्रा कर रहे अलीगढ़ के कैलाश शर्मा ने बताया कि उन्हें दार्जिलिंग जाना था। बक्सर से ट्रेन जैसे ही कुछ दूर चली अचानक से जोरदार विस्फोट का आवाज सुनाई दी। जबतक कोई कुछ समझ पाता ट्रेन हादसे का शिकार हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  सेना भर्ती की तैयारी कर रहे हैं युवाओं के लिए अच्छी खबर, भारतीय सेना में इन पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन