उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,मौसममौसम

देहरादून- मौसम विभाग ने प्रदेश के आज सात जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड के सात पर्वतीय जिलों में आज (बुधवार) को भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से नैनीताल, चम्पावत, टिहरी, पौड़ी, देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा मंडल हल्दूचौड़ द्वारा 310 महिलाएं सम्मानित

अन्य जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और तेज बौछार की कई दौर की बारिश होने के आसार है। इसके अलावा विभाग ने संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन और चट्टान गिरने से कहीं-कहीं सड़कें और राजमार्गाें के अवरुद्ध होने की संभावना जताई है। 

यह भी पढ़ें 👉  SSP नैनीताल ने सीएम हेल्पलाइन 1905 के माध्यम से शिकायतकर्ताओं से की वार्ता, पुलिस कार्यवाही का लिया फीडबैक