अंतरराष्ट्रीयउत्तराखण्डक्राइमराष्ट्रीयहल्द्वानी

(भूकंप) उत्तराखंड की धरती फिर डोली

रविवार सुबह उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ की धरती भूकंप के झटकों से डोल उठी। सुबह 8:58 बजे मुनस्यारी और तेजम तहसील क्षेत्र के तल्ला जोहार में रिक्टर पैमाने पर 3.8 मैग्नीट्यूट तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ जिले के ही रामगंगा नदी किनारे रुइनाथल और उपराडा पाठक के निकट था। इसकी गहराई दस किमी थी।

यह भी पढ़ें 👉  बेतालघाट में कम्बल वितरण के दौरान भगदड़, दीवार ढही; 6 घायल, आयोजकों पर मुकदमा दर्ज

किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। विगत 12 जनवरी को उत्‍तरकाशी जिले में भूकंप में झटके महसूस किए गए थे। देर रात करीब 2:12 बजे आए भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी में दर्ज किया गया था। भूकंप की तीव्रता 2.9 मापी गई थी।