उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,मौसममौसम

पूरे उत्तराखंड में बारिश का दौर लगातार जारी, कई उड़ानें रद्द, दो दिन और रहेगा भारी वर्षा से खौफ का साया

  • आज दून समेत चार जनपदों में भारी वर्षा का आरेंज अलर्ट
  • सुबह सात बजे से पिछले 12 घंटे में दून में वर्षा से मिली रही राहत
  • शुक्रवार रात सर्वाधिक वर्षा ऋषिकेश में 166 मिमी दर्ज की गई

देहरादून न्यूज़- समूचे उत्तराखंड में मानसून की वर्षा का दौर जारी है। देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार सुबह सात बजे से पिछले 12 घंटे में वर्षा नहीं हुई। दोपहर के समय कहीं-कहीं चटख धूप भी खिली। जिससे आमजन ने राहत महसूस की।

दिनभर वर्षा से राहत के चलते नदी-नाले का जल स्तर भी कुछ घट गया। इससे पहले शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक करीब छह से सात घंटे देहरादून, डोईवाला, विकासनगर, ऋषिकेश में भारी वर्षा रिकार्ड की गई।

 

इस दौरान सर्वाधिक वर्षा ऋषिकेश में 166 मिमी दर्ज की गई। रायवाला 121.3 टिहरी 94.2 मिमी, देहरादून में 83.2 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। पिछले एक सप्ताह में देहरादून मे 421 मिमी वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। शनिवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 30.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ छत पर चढ़े दो युवक की राजमिस्त्री से हुई हाथापाई, राजमिस्त्री की सीढ़ी से गिर कर हुई मौत, वही बेटी को डंडा मारकर फोड़ा सिर

 

टिहरी का अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस च न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 30.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार शनिवार को गढ़वाल मंडल के तीन जनपद चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी और कुमांऊ मंडल के पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ युवक नदी में नहाते समय डूबा, नदी में 20 फीट गहराई से बरामद किया गया शव।

 

देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, उत्तरकाशी जिले में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश हो सकती है। इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान ज्यादातर क्षेत्रों में गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के अति तीव्र दौर होने की आशंका है।

 

मौसम विभाग की ओर से पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और निचले इलाकों में नदी-नालों के उफान पर आने को लेकर चेतावनी दी गई है। वर्षा का दौर आठ जुलाई तक इसी प्रकार बना रह सकता है।

 

मौसम का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ रहा है। शनिवार को भी तेज वर्षा व एयरपोर्ट पर कम दृश्यता होने के चलते तीन उड़ान रद हो गई। जबकि एक उड़ान को डाइवर्ट किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ घर की दीवार गिरने से युवक की दबकर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

 

एयरपोर्ट से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 8:45 बजे देहरादून एयरपोर्ट आने वाली एलायंस एअर की दिल्ली की उड़ान देहरादून एयरपोर्ट पर कम दृश्यता होने के चलते नहीं उतर पाई। जिसके उसे डायवर्ट कर वापस दिल्ली भेजा गया।

 

इसके अलावा एलाइंस एअर की सुबह 9:40 बजे हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से आने वाली फ्लाइट और दोपहर 12:15 पर अमृतसर से आने वाली उड़ान कंपनी नहीं ही रद कर दी। वहीं इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली से शाम 7:30 बजे बजे आने वाली उड़ान को कंपनी की ओर से ही रद कर दिया गया।