उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन भवन की चौथी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत

तल्ला बजून क्षेत्र में काम के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

नैनीताल न्यूज़- शहर के तल्ला बजून क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माणाधीन मकान की चौथी मंजिल से गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार निवासी सद्दाम हुसैन पुत्र सगीर हुसैन के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  मोटाहल्दू में स्थित मदरसन कंपनी के कर्मचारियों का हंगामा, ₹20,000 वेतन और 8 घंटे की शिफ्ट की मांग को लेकर हड़ताल

 

जानकारी के अनुसार, सद्दाम हुसैन निर्माणाधीन भवन की चौथी मंजिल पर मजदूरी का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह ऊंचाई से नीचे गिर पड़े। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर मौजूद साथी मजदूर तुरंत उन्हें उपचार के लिए बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर उत्तराखंड सरकार अलर्ट मोड पर

 

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद सद्दाम हुसैन को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में तीन घंटे तांडव, तोड़फोड़...पथराव और लाठीचार्ज, मासूम से दरिंदगी पर फूटा गुस्सा, बवाल की पूरी कहानी

 

कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।