उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं में घरेलू कलह से दुखद घटना, जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत

उपचार के दौरान सुशीला तिवारी अस्पताल में तोड़ा दम, तीन छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

लालकुआं न्यूज़- नगर के वार्ड नंबर-4 आजाद नगर में घरेलू कलह के चलते एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे तत्काल उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: आईएमडी का पूर्वानुमान, अगले सप्ताह मानसून की दस्तक के आसार; 29-30 जून को भारी बारिश का अलर्ट

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आजाद नगर निवासी आशा (30 वर्ष), पत्नी संजू दिवाकर ने घरेलू विवाद के चलते कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ कार को साइड नही दी तो कार में सवार सिख युवकों ने बस चालक पर तलवार से किया हमला, तीन गिरफ्तार

 

 

मृतका अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गई है। परिवार में 10 वर्षीय पुत्र प्रिन्स, 8 वर्षीय पुत्री वैशाली और 6 वर्षीय पुत्र रितिक हैं। पति संजू दिवाकर ऑटो चालक हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के नए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने संभाला कार्यभार, विकास योजनाओं को रफ्तार देने पर रहेगा फोकस

 

 

घटना की सूचना मिलते ही लालकुआं कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है।