उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं में टस्कर हाथी का आतंक: 72 घंटे में तीसरी मौत, महिला को पटक-पटक कर मार डाला

लालकुआं न्यूज़– लालकुआं क्षेत्र के टांडा जंगल में एक डेड दांत वाले टस्कर हाथी का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 72 घंटे के भीतर हाथी ने तीसरी जान ले ली। शुक्रवार को लकड़ी बीनने जंगल गई एक 60 वर्षीय महिला को हाथी ने सूंड से पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

 

जानकारी के मुताबिक शाह पठानी गांव से पंतनगर की ओर जाने वाले जंगल मार्ग में तीन महिलाएं लकड़ी बीनने गई थीं। इसी दौरान अचानक डेड दांत वाला टस्कर हाथी जंगल से निकलकर उनकी ओर दौड़ पड़ा। हाथी को देख महिलाएं जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगीं, लेकिन हाथी ने 60 वर्षीय मैंना देवी पत्नी स्वर्गीय बाबूलाल, निवासी झा कॉलोनी पंतनगर, का पीछा कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- प्रदेश को मिले 84 नए MBBS डॉक्टर, इन नौ पर्वतीय जिलों में दी गई तैनाती

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाथी ने महिला को सूंड से पकड़कर कई बार जमीन पर पटका और फिर पैरों से कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। साथ गई अन्य महिलाएं किसी तरह जान बचाकर कॉलोनी पहुंचीं और लोगों को घटना की सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ – यहां मायके आई नवविवाहिता की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

 

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी और हाथी जंगल की ओर निकल गया था। घटना की खबर मिलते ही लालकुआं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा और टांडा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रूप नारायण गौतम पुलिस व वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

 

बताया जा रहा है कि मृतका के परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  तपती जलती गर्मी के बीच उत्तराखंड वालों के लिए राहत की खबर, इस बार समय से पहले पहुंचेगा प्रदेश में मानसून

 

गौरतलब है कि इसी टस्कर हाथी ने दो दिन पहले भी सांप पठानी क्षेत्र में खेत में सो रहे दो लोगों को कुचलकर मार डाला था। उन मृतकों में से एक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों में भारी भय और आक्रोश है। लोगों ने वन विभाग से हाथी को जल्द पकड़ने या क्षेत्र से खदेड़ने की मांग की है।