उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड के मूल मुद्दों को लेकर यूकेडी मजबूत विकल्प बनेगी- बलवंत सिंह साही

लालकुआं न्यूज़– उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के सदस्यता अभियान के तहत रविवार को विधानसभा क्षेत्र लालकुआं के बिंदुखत्ता स्थित संजय नगर में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रताप सिंह चौहान ने की, जबकि मुख्य संयोजक यूकेडी नेता बलवंत सिंह साही रहे।

 

 

इस अवसर पर बलवंत सिंह साही ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल राज्य के मूल मुद्दों, युवाओं के रोजगार, पलायन, भू-कानून, मूल निवास और क्षेत्रीय विकास के सवालों को मजबूती से उठा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब क्षेत्रीय सोच को मजबूत करने के लिए यूकेडी की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। पार्टी का सदस्यता अभियान लगातार गांव-गांव तक पहुंच रहा है और लोगों का समर्थन बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सांसद अजय भट्ट ने लालकुआं- बेंगलुरु स्पेशल एक्सप्रेस रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 

 

 

उन्होंने बताया की गोष्ठी के दौरान लाल सिंह शाही, दीवान सिंह चौहान, हरक सिंह मेहरा, कुंवर सिंह शाही, जगत सिंह मेहरा, नरेंद्र सिंह मेहरा, गंगा सिंह शाही, नारायण सिंह चौहान, नंदन सिंह मेहरा, सुंदर सिंह शाही, गोविंद सिंह साही, गोविंद सिंह रौतेला, दुर्गा शाही, राजू मेहता तथा गोकर्ण सिंह मेहरा सहित दर्जनों लोगों ने उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता ग्रहण की।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में सीएम धामी खुद उतरे खेत में, हल चलाकर और धान रोपकर अन्नदाताओं को दिया सम्मान

 

 

सभी नए सदस्यों ने पार्टी को अपना पूर्ण समर्थन देने तथा संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। बलवंत सिंह साही ने नव सदस्य बने लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि जनता के सहयोग से यूकेडी को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्‍तराखंंड में होमगार्ड भर्ती के मानक बदले, 10वीं पास महिला-पुरुष ही बन सकेंगे अब होमगार्ड, पढ़े पूरी खबर..

 

 

 

उन्होंने कहा कि पार्टी आम जनता के अधिकारों और उत्तराखंड की अस्मिता की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।कार्यक्रम में श्याम सिंह नेगी, मोहन सिंह नेगी, भुवन सिंह बिष्ट, नंदन सिंह कार्की, राजीव लोचन सहित अनेक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।