उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ दो कारो की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत, पति की मौत, पत्नी समेत दो घायल

हल्द्वानी अमर उजाला कार्यालय के पास रामपुर रोड पर देर रात करीब 10 बजे दो कारों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। लोगों की मदद से तीनों को सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान बुजुर्ग पति की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और दूसरे कार के चालक का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ पति ने पत्नी की गला दबाकर और चाकू मारकर की हत्या, खून से सने कपड़ों में खुद थाने पहुंचकर किया जुर्म कबूल

 

पुलिस के अनुसार रविवार देर रात मूल रूप से बिजनौर और हाल श्रीजी विहार हल्द्वानी निवासी जयपाल उम्र 65 वर्ष पत्नी रश्मि रानी उम्र 55 वर्ष के साथ कार से हल्द्वानी को आ रहे थे। उधर एक युवक कार से रुद्रपुर की ओर जा रहा था। तभी रामपुर रोड पर अमर उजाला कार्यालय के पास दोनों कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। वही राहगीरों ने 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों को सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी रेलवे जमीन मामला- सरकार को 50 हजार से अधिक लोगों का करवाना होगा पुनर्वास, जमीन की तलाश करना बड़ी चुनौती

 

वही टीपीनगर चौकी इंचार्ज दीपक बिष्ट ने बताया कि सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान जयपाल की मौत हो गई, जबकि पत्नी रश्मि का इलाज चल रहा है। वही दूसरी कार के चालक दीपक निवासी गिल फार्म हल्द्वानी भी गंभीर रूप घायल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि समय से एंबुलेंस आ जाती तो शायद जयपाल की जान बच सकती थी। एंबुलेंस आने पर घायलों को अस्पताल ले जाने में देरी हुई।

यह भी पढ़ें 👉  बाइक-स्कूटी चलाने वालों के लिए बड़ा अपडेट, लाइसेंस के इस नियम को लेकर दूर हुआ कन्फ्यूजन, जानिए किस लाइसेंस पर मिलेगी बाइक और स्कूटी चलाने की अनुमति