उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल- ऑपरेशन मर्यादा के तहत भीमताल पुलिस ने नदी में नहाते हुए हुडदंग मचा रहे 15 लोगों के खिलाफ़ की कार्यवाही

  • हुडदंगियों पर भीमताल पुलिस की कार्यवाही

नदी में नहाते हुए हुडदंग मचा रहे 15 लोगों के विरुद्ध भीमताल पुलिस ने “ऑपरेशन मर्यादा” के अंतर्गत की कार्यवाही की। वही 02 वाहनों के चालानी कार्यवाही भी की गई।

 

श्री प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा सार्वजनिक स्थान में हुड़दंग मचाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश पर आज दिनांक 20/05/2024 को भीमताल पुलिस द्वारा अमृतपुर क्षेत्र में नदी में नहाने गए व्यक्तियों द्वारा हुड़दंग मचाने पर “ऑपरेशन मर्यादा“के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में गोवंश अवशेष मिलने से बरेली रोड पर 4 घंटे तनाव, पत्थरबाज़ी — CCTV में कुत्ता अवशेष लाता दिखा, बड़ी घटना टली

 

नदी में नहाते हुए हुड़दंग मचा रहे 15 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई तथा मौके पर नहाने वालों जिनके पास वाहन के कोई भी वैध प्रपत्र नही थे जिसमे 02 दोपहिया वाहन के चालानी की कार्यवाही की गई साथ ही सभी को भविष्य में इस तरह के कृत्य ना करने की सख्त हिदायत दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ये है ठगी का नया तरीका- नौ अंकों के नंबर से कॉल आए तो हो जाये सतर्क, ऐसी कहानी सुनाकर आपके खातों से उड़ा लेंगे रकम।

 

पुलिस टीम-
1- SO जगदीप नेगी
2- si गगनदीप सिंह
3- Hc दीपचन्द्र
4- का0 संजय साहनी