उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ कबाड़ी की दुकान में हुआ धमाका, आठ लोगों गंभीर घायल

राजधानी देहरादून में आज बड़ा हादसा हो गया। किद्दूवाला में एक कबाड़ी की दुकान में अचानक धमाका हो गया। जिसमें आठ लोग घायल हो गए। तीन लोग गंभीर घायल हैं।

 

जानकारी के अनुसार, किद्दूवाला के कुछ कबाड़ी रायपुर के मालदेवता स्थित आर्मी की फायरिंग रेंज में कूड़ा बीनते थे। बताया जा रहा है कि किसी के हाथ इसी रेंज से बिना फायर हुआ बम लगा था। इसी बम को आज कबाड़ी की दुकान पर हथाैड़े से तोड़कर अलग किया जा रहा था। इसी दाैरान बार-बार हथौड़े मारने से बम फट गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में बेकाबू हो रही आग, लगता धधक रहे जंगल, चारों तरफ धुंआ ही धुंआ, देखे तस्वीर

 

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रायपुर क्षेत्र में धमाके की सूचना मिली थी। माैके पर जाकर जांच की गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जो बम फटा है उसकी भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि घायल युवकों में से एक युवक का हाथ अलग हो गया। वहीं तीन की हालत अधिक गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  मोटाहल्दू में 10वीं की छात्रा रहस्यमय तरीके से लापता, झाड़ियों में मिली स्कूल ड्रेस; पुलिस, डॉग स्क्वायड और ग्रामीणों की सर्चिंग तेज