उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखण्ड- यहाँ भारी बारिश के चलते इस जिले में 26 जुलाई को सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी के आदेश

देहरादून : भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं एन०डी०एम०ए० के सचेत National Disaster Alert Portal द्वारा दिनांक 25 जुलाई, 2024 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 26 जुलाई, 2024 को जनपद देहरादून में भारी वर्षा एवं कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा को दृष्टिगत सवेदनशील स्थलों में भूस्खलन की सम्भावना बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- एमबीपीजी कॉलेज बना अराजकता का अड्डा, बहन का एडमिशन कराने आए युवक को छात्र नेता ने पीटा, दोनों पक्ष पहुंचे थाने

 

इससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। अतः आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में दिनांक 26.07.2024 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- ऋषिकेश एम्स में रेजीडेंट डॉक्टर ने किया महिला नर्सिंग स्टाफ को थप्पड़ मारने का प्रयास, शिकायत पर निलंबित, अब मुकदमा भी दर्ज, वीडियो

 

 

अतः जनपद के समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र दिनांक 26.07.2024 को बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यकम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में ड्यूटी पर निकले पोस्टमास्टर पर भालू का हमला, खाई में गिरकर युवक की दर्दनाक मौत