उत्तराखण्डक्राइमगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ ज्वेलरी शोरूम में हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े की लूट, आरोपी फरार

हरिद्वार में रविवार को दिन दहाड़े लूट की घटना से हड़कंप मच गया। हथियारबंद बदमाशों ने रानीपुर मोड़ के पास एक ज्वेलरी शोरूम में घुसकर लूट की और वादरदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में आस-पास के व्यापारी मौके पर जमा हो गए। पुलिस और सीआईयू की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां 20 जून से आर्मी भर्ती रैली शुरू, पड़े पूरी खबर।

घटनास्थल पर एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार एसपी, एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, एएसपी जितेंद्र मेहरा, सीओ सिटी जूही मनराल और आसपास के थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- पत्रकार दीपक अधिकारी से मारपीट करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार — नैनीताल पुलिस की त्वरित कार्रवाई

 

पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए बदमाशों की धरपकड़ शुरू कर दी गई है। शहर में जगह-जगह पुलिस ने नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है।

 

जानकारी के अनुसार, घटना को अंजाम देने के बाद फरार हुए बदमाशों के पीछे कारोबारी और उनके कर्मचारियों ने बाइक दौड़ाई। आरोपी रानीपुर मोड़ से होते हुए आर्य नगर चौक की तरफ फरार हो गए। पीछा कर रहे कर्मचारियों को बदमाशों ने हथियार दिखाएं। जिसके बाद कर्मचारी रुक गए और बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  यहां नशे में धुत बेटे ने अपने पिता को चाकू मारकर की निर्मम हत्या आरोपी गिरफ्तार