उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ महिला ने अपने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगते हुए पुल‍िस से शादी रुकवाने की लगाई गुहार

लक्सर न्यूज़– यहाँ महिला ने अपने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शादी रुकवाने की गुहार लगाई है। आरोप है कि शादी के दस वर्ष बाद पति ने मारपीट कर चार बच्चों के साथ उसे घर से निकाल दिया और अब दूसरी शादी करने जा रहा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- दो दिन और सताएगी उमसभरी गर्मी, मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर बदलेगा उत्तराखंड में मौसम का मिजाज

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी एक महिला सोमवार को अपने स्वजन और बच्चों के साथ कोतवाली पहुंची और पुलिस से शिकायत कर बताया कि दस वर्ष पूर्व उसकी शादी सुल्तानपुर गांव निवासी एक युवक के साथ हुई थी। उसके स्वजन ने शादी में अपनी हैसियत से अधिक दहेज दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- आगामी त्योहारों के सकुशल आयोजन के लिए एसपी सिटी हल्द्वानी, सीओ लालकुआँ, रामनगर ने किया पीस कमिटी की बैठक का आयोजन

शादी के बाद उसने तीन बेट‍ियों को जन्म दिया, जिस पर उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों का नजरिया बदल गया और उसे लड़का न होने का ताना देते हुए आए दिन तरह तरह से प्रताड़ित किया जाने लगा। एक वर्ष पूर्व ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया तब से वह अपने मायके में रह रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और MLA उमेश शर्मा विवाद, 14 दिन न्यायिक हिरासत में पूर्व विधायक को भेजा जेल

आरोप है कि उसका पति अब दूसरी शादी कर रहा है। महिला ने पुलिस से शादी रुकवाने की गुहार लगाई है। एस एस आई यसवीर सिंह नेगी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।