उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ हुआ बड़ा हादसा: अनियंत्रित ट्रक कार पर पलटा, धधक उठे वाहन—बाल-बाल बचे सवार

देहरादून न्यूज- राजधानी देहरादून के मोहब्बेवाला चौक पर बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक अनियंत्रित ट्रक अचानक कार के ऊपर पलट गया, जिससे दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

 

गनीमत रही कि आग लगने से पहले ही कार और ट्रक में सवार लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। इस कारण किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- सीएम धामी ने मंगलवार को बहुप्रतीक्षित जमरानी बांध परियोजना का लोकार्पण करने के साथ 18 योजनाओं का किया शिलान्यास

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि कुछ ही मिनटों में दोनों वाहन आग की लपटों में घिर गए।

 

घटना की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन देहरादून की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित रहा, जिससे लंबा जाम लग गया। बाद में पुलिस ने यातायात को डायवर्ट कर स्थिति को नियंत्रित किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ सरकारी जमीन विवाद पर फायरिंग, जिला पंचायत उपाध्यक्ष के भाई समेत दो गंभीर घायल

 

प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला है कि ट्रक की कमानी (लीफ स्प्रिंग) टूटने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और ट्रक को सड़क से हटाकर यातायात व्यवस्था सामान्य करने की प्रक्रिया जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- लोकसभा चुनाव को देखते हुए अब इस विभाग में हुए तबादले, आदेश जारी

 

इस हादसे ने एक बार फिर वाहन चालकों को सावधानी और वाहनों की नियमित जांच की आवश्यकता का संदेश दिया है।