उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहां विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 35 हजार की रिश्वत लेते PRD अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

हरिद्वार जिले के मंगलौर क्षेत्र स्थित नारसन ब्लॉक में मंगलवार को देहरादून सतर्कता विभाग (विजिलेंस) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पीआरडी क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी कुलदीप कुमार को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद विजिलेंस टीम आरोपी अधिकारी से ब्लॉक परिसर में ही पूछताछ करने के साथ रिश्वत से जुड़े दस्तावेजों और मामले के अन्य पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

 

 

काम कराने के एवज में मांगी थी रिश्वत

जानकारी के मुताबिक ग्राम मुंडियकी निवासी जोगिंदर ने सतर्कता विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि ब्लॉक से संबंधित एक काम कराने के एवज में पीआरडी क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी कुलदीप कुमार ने उनसे 35 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में उत्तरायणी की धूम कल से होगा 4 दिवसीय मेला

 

 

शिकायत मिलने के बाद सतर्कता विभाग की टीम ने मामले का सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान शिकायत सही पाए जाने के बाद विजिलेंस ने आरोपी अधिकारी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- होली के हुड़दंग की तस्वीर आने लगी सामने, शराबियों के मारपीट का वीडियो हुआ वायरल

 

 

विजिलेंस ने योजनाबद्ध तरीके से पकड़ा

मंगलवार को देहरादून से पहुंची विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। टीम ने आरोपी अधिकारी कुलदीप कुमार को शिकायतकर्ता से 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम ने मौके पर आवश्यक कार्रवाई पूरी की।

 

 

ब्लॉक परिसर में पूछताछ जारी

आरोपी अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम ने नारसन ब्लॉक परिसर में ही उससे पूछताछ शुरू कर दी। टीम रिश्वत के मामले से जुड़े दस्तावेजों की जांच करने के साथ ही शिकायत और कार्रवाई से जुड़े अन्य तथ्यों को भी खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश; अगले तीन दिन का अलर्ट जारी"

 

 

विजिलेंस की कार्रवाई की सूचना मिलते ही नारसन ब्लॉक परिसर में कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों के बीच हलचल मच गई। फिलहाल मामले में जांच जारी है और कार्रवाई से जुड़ी विस्तृत जानकारी जांच पूरी होने के बाद सामने आने की उम्मीद है।