उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड -(बड़ी खबर) यहाँ भारी बारिश के मध्य नजर इस जिले में कल स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने के निर्देश

देहरादून न्यूज़– भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 13 अगस्त, 2023 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 13 एवं 14 अगस्त, 2023 को जनपद देहरादून में कही-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र वर्षा होने का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्मैक और शराब तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट व आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा को दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों में भूस्खलन की सम्भावना बढ़ जाती है। इससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। अतः आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में दिनांक 14.08.2023 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी की सबसे कम उम्र की ग्राम प्रधान बनीं शिवानी राणा, धारगांव में निर्विरोध जीतीं — पढ़ाई के साथ संभालेंगी पंचायत की कमान

अतएव, जनपद समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र दिनांक 14.08.2023 को बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ पहाड़ी से टकराकर सड़क पर पलटा यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर, 10 यात्री घायल