उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्‍तराखंड- यहां शादी से लौट रही कार हुई हादसे का शिकार, तीन की मौत, 3 गंभीर घायल

  • हादसे में तीन की मौत और तीन घायल
  • कार सवार लोग मेघाटू में विवाह समारोह से वापस त्यूणी लौट रहे थे

विकासनगर– सीमांत त्यूणी तहसील से जुड़े रायगी गांव के पास एक आल्टो कर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में वाहन सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा शनिवार सुबह हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  AHTU का मेट्रोपोलिस मॉल में छापा, अवैध गतिविधियों पर शिकंजा, 6 स्पा सेंटर सीज, नाबालिग को शराब पिलाने पर बार मालिक पर कार्रवाई

 

मृतकों में देवघार खत के मेघाटू निवासी 30 वर्षीय अनीता देवी और उसका तीन वर्षीय पुत्र सोरांश व मुंधोल निवासी सूरतराम (62) शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ खाई में गिरी कार, 6 लोग घायल, पुलिस ने मौके पहुंचकर किया रेस्क्यू।

 

इसके अलावा हादसे में गंभीर घायल मनीश नौटियाल निवासी डगोली-बंगाण तहसील मोरी उत्तरकाशी, इतिका जोशी निवासी मुंधोल-त्यूणी व देवेंद्र बिजल्वाण निवासी चिल्हाड़ घायल तीनों को उपचार के लिए राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कार सवार लोग मेघाटू में विवाह समारोह से वापस त्यूणी लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ जंगल गए बुजुर्ग को बाघ ने बनाया शिकार, गांव में दहशत का माहौल