उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- गृहकार्य पूरा नहीं किया तो टीचर ने कक्षा-1 की छात्रा को पीटा, बच्ची सहमी; स्कूल जाने से किया इनकार

देहरादून न्यूज़- नेश्विला रोड स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा एक की छात्रा के साथ गृहकार्य पूरा नहीं करने पर शिक्षिका द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। स्वजन का आरोप है कि शिक्षिका ने 19 अगस्त को बच्ची को जोरदार थप्पड़ मारा, जिसके बाद से वह सहमी हुई है और स्कूल जाने से इनकार कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, 7 अगस्त तक मौसम रहेगा खराब; कई जिलों में यलो अलर्ट

 

 

स्वजन के अनुसार, बच्ची ने गृहकार्य पूरा नहीं किया था। इसी बात पर शिक्षिका ने उसे थप्पड़ मारा। पिटाई के बाद बच्ची ने जबड़े में दर्द होने की शिकायत की। परिजनों का आरोप है कि शिक्षिका इससे पहले भी बच्ची के साथ मारपीट कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां भी एक और 'बनभूलपुरा', 1002 परिवारों ने यहाँ कर रखा है अतिक्रमण, दस-दस रुपये के स्टांप में बिक रही वन विभाग की जमीन

 

 

घटना के बाद बच्ची के व्यवहार में बदलाव आने की बात कही जा रही है। स्वजन के मुताबिक, वह काफी डरी हुई है, खाना नहीं खा रही और घर में परिवार के सदस्यों से भी ठीक से बातचीत नहीं कर रही है। स्कूल जाने की बात कहने पर वह साफ मना कर देती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार ने 2026 के सार्वजनिक अवकाशों का कैलेंडर किया जारी, कुल 28 छुट्टियां घोषित

 

 

बच्ची की स्थिति को लेकर चिंतित उसके चाचा शुभम ने धारा चौकी में शिकायत दी है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर शिक्षिका के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।