उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ जूता चुराने की रस्म के दौरान रुपयों को लेकर हुआ विवाद, घरातियों और बरातियों ने एक-दूसरे को जमकर धुन डाला

  • जूता चुराने की रस्म के रुपयों को लेकर विवाद
  • घटना में दूल्हा के पिता सहित चार लोगों के आई चोटें

बाजपुर न्यूज़- विवाह समारोह में जूता चुराने की रस्म को लेकर घरातियों व बारातियों में कहासुनी हो गई। बात बढ़ी तो उनमें हाथापाई होने लगी और जमकर मारपीट हुई। घटना में चार लोगों के चोट आई हैं जिन्हें उपजिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में प्रशासन का बड़ा एक्शन, बिना अनुमति चल रहे दो मदरसे सील

 

थाना केलाखेड़ा क्षेत्र के रत्ना मडैया में सीमावती स्वार रामपुर उप्र से बुधवार की रात बारात आई थी। बताया जाता है कि देर शाम जूता चुराने की रस्म के पैसों को लेकर घरातियों व बारातियों के बीच कहासुनी हो गई। जिनमें उस समय तो कुछ लोगों ने मामला शांत करा दिया। देर रात इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के युवाओं में गाली-गलौज हो गई और देखते ही देखते मारपीट करने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ दिन में खरीदी नई बाइक, शाम को युवक की हादसे में हुई मौत

 

घटना में दूल्हा के पिता सहित चार लोगों के चोट आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। घायलों को पुलिस के माध्यम से सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफ़िक एरा में तीन दिवसीय ट्रान्सेंडैंटल मेडिटेशन की कार्यशाला का आयोजन।

 

वहीं समाचार लिखे जाने तक किसी की भी ओर से लिखित तहरीर नहीं दी गई थी, अलबत्ता कुछ गणमान्य लोग दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास में जुटे थे।

 

 

थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर मिलने पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।