उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस, हत्या की आशंका

हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को नहर पटरी पर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बहादराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- दुष्कर्म के आरोपी मुकेश बोरा के मददगार निकले ये अधिकारी, टीटीओ और ब्लॉक प्रमुख समेत चार पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल भी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है, हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के पीपलसाना में अफीम की खेती करने वाले उप प्रधान को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, फोरेंसिक टीम भी मौके पर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।