उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यह खाई में गिरी बोलेरो, हादसे में दो लोगों की मौत, चार घायल

टिहरी न्यूज़– टिहरी जिले के तहसील नरेंद्रनगर क्षेत्रांतर्गत हिंडोलाखाल-नीरगड्डू मोटर मार्ग पर एक बोलेरो खाई में गिर गई। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए। जबकि दो लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वाहन ऋषिकेश से आगरखाल की ओर जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- बागेश्वर जिले में सभी खनन गतिविधियों पर रोक लगाने के नैनीताल उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप करने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार

वही जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि कखुर के पास सड़क से नीचे खाई में गिरने से बोलेरो दुघर्टनाग्रस्त हो गई। इस वाहन में कुल 6 लोग सवार थे। जिसमे चार लोगों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया। जबकि दो लोगों को नरेंद्रनगर अस्पताल ले जाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रेश- आर्यन हेली एविएशन कंपनी पर मुकदमा दर्ज, हेलिकॉप्टर क्रैश में हुई सात लोगों की मौत

बताया कि एम्स से मिली जानकारी के अनुसार दो घायलों बबलू उर्फ संजीत एवं दिलबर की मौत हो गई है।अन्य सभी घायल ठीक हैं।