उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,जॉब अलर्ट,

उत्तराखंड- बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर, UKPSC में निकली इन पदों पर बंपर भर्ती

उत्तराखंड गवर्नमेंट जॉब- उत्तराखंड के कई युवा हर साल सरकारी नौकरी में शामिल होने की ख्वाहिश रखते हैं। हर साल हजारों उम्मीदवार सरकारी परीक्षाओं में शामिल भी होते हैं। सरकारी नौकरी की आस रखने वाले युवाओं के लिए यूकेपीएससी एक अच्छी खबर लेकर आया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ युवक को बाइक पर नाचती महिला मित्र का वीडियो बनाना पड़ा महंगा, युवक को लगाने पड़े थाने के चक्कर, देखे वीडियो।


बेरोजगार युवाओं के लिए उत्तराखंड सरकार ने समूह-ग के 645 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। लंबे समय से कृषि उद्यान और पशुपालन विभाग व अन्य विभाग में समूह-ग भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अब भर्ती की राह लगभग स्पष्ट हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हाईस्कूल की परीक्षा में पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल की पोती प्रियंका ने 98.4% अंक पाकर किया क्षेत्र का नाम रोशन

यूकेपीएससी द्वारा प्रकाशित विज्ञापन में आवेदन की तिथि 7 अक्टूबर से अंतिम तिथि 27 अक्टूबर तक दी गई है। इच्छुक अभ्यार्थी विज्ञापन में बताए गए प्रावधानों के अनुसार आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों के 12 अधिकारियों की होगी विजिलेंस जांच, यह है पूरा मामला

645 पदों पर चयन हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन परिशिष्ट-1 पर उल्लिखित परीक्षा और परिशिष्ट-2 पर उल्लिखित पाठ्यक्रम के अनुसार किया जायेगा।