उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ विवाह समारोह में हुई हर्ष फायरिंग, गोली लगने से नौ साल के बच्चे मौत, परिवार में मातम

रुड़की में शनिवार की रात शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान किसी ने हर्ष  फयरिंग कर दी। हर्ष फायरिंग के दौरान गोली नौ वर्ष के बच्चे को जा लगी। जिससे मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई। जिसके बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, शादी की खुशियां मातम में बदल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- आज कर्क और धनु राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें बाकी राशि वालों का हाल, पढ़े आज का राशिफल

 

जानकारी के अनुसार, खानपुर थाना क्षेत्र के लालचंदवाला गांव में मुस्लिम समाज के एक परिवार में एक शादी समारोह चल रहा था। देर रात किसी ने हर्ष फायरिंग कर दी। एक गोली नौ वर्ष के रियान पुत्र वसीम को लग गई। तुरंत ही उसे एक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची खानपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पीएम के लिए रुड़की अस्पताल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- आखिर क्‍यों? कांग्रेस के इस विधानसभा के विधायक ने उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी को कहा थैंक्‍यू, जाने पूरा मामला

 

खानपुर थाना कार्य प्रभारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चे के शरीर पर गोली लगने का निशान मिला है। प्रथमदृष्टा बच्चे की मौत गोली लगने से हुई लग रही है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं बच्चे की मौत से विवाह की खुशियां मातम में बदल गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग में हुए तीन अधिकारियों के प्रमोशन के आदेश जारी