उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड – इस जिले में भारी बारिश के चलते 8 अगस्त को सभी स्कूलों सहित आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी के निर्देश

भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 07 अगस्त 2024 (Orange Alart) एवं दिनांक 08 अगस्त से 11 अगस्त 2024 तक (Yellow Alart) जारी किया गया हैं, जिसमें उत्तराखण्ड राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त की गयी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  निकाय चुनाव- 100 नगर निकायों में प्रचार का शोर थमा, चुनावी सभाओं पर लगा प्रतिबंध, अब घर-घर पहुंचेंगे नेता जी

 

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी किये जा रहे बुलेटिन एवं एडवाइजरी के आधार पर जनपद ऊधमसिंह नगर में दिनांक 07.08.2024 को 77.13 मि०मी० औसत वर्षा दर्ज की गयी है। वर्तमान में पर्वतीय जनपदों में हो रही लगातार वर्षा से नदी-नालों का जलस्तर अधिक से अधिक बढ़ने की सम्भावना के दृष्टिगत आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की धारा-30 (2) में प्रदत्त शक्तियों और कृत्य के आधार पर छात्रहित एवं बाल्यहित को देखते हुए (कक्षा 01 से 12 तक संचालित) समस्त राजकीय / परिषदीय/सहायता प्राप्त / मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों एवं समस्त आंगनबाडी केन्द्रो का संचालन दिनांक 08.08.2024 (बृहस्पतिवार) को बन्द रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) अब इस विभाग में हुए अधिकारियों के ट्रांसफर।

 

 

 

अतएव निर्देशित किया जाता है कि समस्त तहसील एवं सम्बन्धित विभाग उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। यदि कोई विद्यालय उक्त आदेश की अवहेलना करता है तो आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 के अन्तर्गत उनके विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ ट्रैन की चपेट में आने से कॉंग्रेस नेता के छोटे भाई की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम