उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ रेस्टोरेंट में प्रेमी जोड़े में हुई बहस, युवक ने युवती के मुंह पर पेट्रोल छिड़क लगाई आग, फिर खुद का गला रेता

रुड़की न्यूज़- हरिद्वार के रुड़की में एक हैरतअंगेज घटना सामने आई है। जहां प्रेमी युगल में किसी बात पर बहस हुई और युवक ने युवती के मुंह पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी और खुद की भी जान लेने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ टीसीआई फ्राइट कंपनी के मैनेजर ने फंखे से लटकर दी जान, मौके पर मिला सुसाइट नोट, पुलिस जांच में जुटी

 

जानकारी के मुताबिक बुग्गावाला थाना क्षेत्र के बुधवाशहीद गांव में यूजी रेस्टोरेंट पर बैठे एक प्रेमी जोड़े में बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ी कि युवक ने युवती के मुंह पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जबकि खुद का भी गला रेत दिया। इससे यहां पर अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- शहर में वृक्ष कटान के दौरान कल फिर रहेगा यातायात डायवर्सन

 

 

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। दोनों को गंभीर हालत में रुड़की के सिविल अस्पताल में लाया गया। यहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया है। लड़की की पहचान सलोनी पुत्री देवदत्त निवासी नागल सहारनपुर और लड़के की पहचान प्रिंस कुमार पुत्र मैनेपल निवासी मेगा खेड़ी थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। लड़के की स्थिति ज्यादा गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ ओवर स्पीड व खतरनाक तरीके से वाहन चलाना व अभद्रता करना युवकों को पड़ा भारी, पुलिस ने वाहन सीज कर की ये कार्यवाही