उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ भाजपा युवा मोर्चा नेता ने अपने पिता की चाकू गोदकर बेरहमी से की हत्या, आरोपी परिवार के साथ हुआ फरार

उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप के आजाद नगर में भाजपा युवा मोर्चा नेता ने अपने पिता की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी और वहाँ फरार हो गया। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी बेटे और मृतक के बीच मकान को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- महेंद्र भट्ट को लगातार दूसरी बार भाजपा की कमान, राष्ट्रीय परिषद सदस्य के लिए इनका नाम चुना जाना तय

 

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 7 आजद नगर में  तोताराम उम्र 50 वर्ष अपने दो बेटों दीपक और सुमित के साथ रहते थे। तोताराम ई-रिक्शा चलाते थे और छह महीने पहले पैर टूटने के बाद कुछ काम नहीं कर रहे थे। उनका अपने बड़े बेटे और युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष दीपक से मकान को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह इसी विवाद के चलते दीपक ने चाकू मारकर पिता की हत्या कर दी और परिवार सहित भाग गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- फ्लैट में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने किया भंडाफोड़, ऑनलाइन बुकिंग भेजी जाती थीं महिलाएं, चार गिरफ्तार

किरायदार की  सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। इस दौरान फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए थे। एसएचओ भारत सिंह ने बताया कि हत्यारोपी की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दो महिला यूट्यूबरों के बीच सड़क पर विवाद, चौपाटी बाजार में गाली-गलौज और हाथापाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने किया चालान