उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ भाजपा युवा मोर्चा नेता ने अपने पिता की चाकू गोदकर बेरहमी से की हत्या, आरोपी परिवार के साथ हुआ फरार

उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप के आजाद नगर में भाजपा युवा मोर्चा नेता ने अपने पिता की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी और वहाँ फरार हो गया। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी बेटे और मृतक के बीच मकान को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, परिवहन विभाग की उत्तराखंड  स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति 2024 को मंजूरी

 

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 7 आजद नगर में  तोताराम उम्र 50 वर्ष अपने दो बेटों दीपक और सुमित के साथ रहते थे। तोताराम ई-रिक्शा चलाते थे और छह महीने पहले पैर टूटने के बाद कुछ काम नहीं कर रहे थे। उनका अपने बड़े बेटे और युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष दीपक से मकान को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह इसी विवाद के चलते दीपक ने चाकू मारकर पिता की हत्या कर दी और परिवार सहित भाग गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्‍तराखंड के इस कैबिनेट मंत्री ने अपने पद से दिया इस्तीफा, हुए भावुक, विस बजट सत्र में की थी विवादित टिप्पणी

किरायदार की  सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। इस दौरान फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए थे। एसएचओ भारत सिंह ने बताया कि हत्यारोपी की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- बजट सत्र की तैयारियों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने की बैठक, बोर्ड परीक्षा को लेकर दिए ये निर्देश