उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,मौसममौसम

उत्तराखंड- मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश का यलो अलर्ट किया जारी

  • देहरादून में तापमान 6 डिग्री सेल्सियस गिरा 
  • पर्वतीय क्षेत्रों में भारी वर्षा की चेतावनी 
  • नैनीताल, चंपावत में यलो अलर्ट जारी 

 

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है और पहाड़ से मैदान तक बादल मंडरा रहे हैं। देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के दौर हुए। जिससे पारे में भारी गिरावट दर्ज की गई। ज्यादातर क्षेत्रों में पारा तीन से छह डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। जिससे गर्मी से राहत है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने और गरज-चमक के साथ भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। अन्य क्षेत्रों में भी वर्षा के तीव्र दौर हो सकते हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में मरीज के परिजनों का हंगामा, सुरक्षा गार्डों और महिला कर्मियों से मारपीट, CCTV के आधार पर जांच शुरू
गुरुवार रात को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में झमाझम वर्षा के बाद रातभर बादल मंडराते रहे। साथ ही तड़के से ही हल्की बौछारों का क्रम शुरू हो गया। दिनभर दून में बादल मंडराते रहे और वर्षा के दो से तीन दौर हुए। जिससे तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। जिससे गर्मी से निजात मिली है। हालांकि, शाम को आसमान साफ होने लगा।

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज: आज पूरे प्रदेश में बारिश के आसार, चारधाम यात्रियों के लिए अलर्ट जारी

 

 

उधर, चारधाम में भी दिनभर बादलों की आंख-मिचौनी के बाद कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। कुमाऊं में पिछले कुछ दिनों से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार वर्षा के दौर हो रहे हैं।

 

 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में मौसम का मिजाज इसी प्रकार का बना रह सकता है। आज भी पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने के साथ ही वर्षा के दौर होने का अनुमान है। नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने और हल्की बौछारों के आसार हैं। चारधाम व यात्रा मार्गों पर भी बादल मंडराने और गरज-चमक के साथ तीव्र वर्षा के दौर हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-(बड़ी खबर) डीएम नैनीताल ने जिले में भारी बारिश को लेकर कल 12 अगस्त को सभी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी के दिए निर्देश।